हापुड़: रेलवे रोड पर गिरे पेड़ की छंटनी शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर शुक्रवार को बारिश के दौरान पीपल के वृक्ष का कुछ हिस्सा सड़क पर गिर गया जिसके बाद उसे कड़ी मशक्कत के बाद साइड कराया गया और यातायात सुचारू हुआ। वन विभाग ने बताया कि यह पेड़ काफी ज्यादा नीचे झुक गया था। ऐसे में इसकी छंटनी का कार्य किया जा रहा है जिससे आने जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पेड़ के कुछ हिस्से की छंटनी कर उसे उचित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।
रेलवे रोड पर बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। रेलवे रोड पर पंजाबी कॉलोनी के बाहर यह पेड़ पिछले कई दिनों से झुकता जा रहा था जिसका कुछ हिस्सा शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान अचानक गिर गया जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हो गया। ऐसे में मामले की जानकारी वन विभाग को मिली जिसके बाद उसने पेड़ की छंटनी का कार्य शुरू कर दिया।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700






















