गंगापुल के पास धंसी सड़क को किया दुरुस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 किनारे स्थित आरती स्थल के पास धंसी सड़क को दुरुस्त किया गया है। दरअसल तीर्थ नगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। सड़क धंसने की वजह से श्रद्धालुओं पर हादसे का खतरा मंडरा रहा था लेकिन शनिवार को संबंधित विभाग ने किनारे को दुरुस्त कर दिया है।
आपको बता दें कि आरती स्थल के निकट गंगा पुल के पास बारिश के दौरान अचानक सड़क धंस गई और गहरा गड्ढा हो गया। इसकी वजह से श्रद्धालुओं की जान पर आफत मंडराने लगी। ऐसे में शनिवार को संबंधित विभाग ने गड्ढे को दुरुस्त कर दिया है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700























