अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई पर किसान नेता व व्यापारियों का गुस्सा फूटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद का किसान व व्यापारियों ने घेराव कर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं और व्यापारियों का कहना है कि जिस तरह से अस्थायी अतिक्रमण पर शुक्रवार को बुलडोजर चला वह गलत है। ऐसे में गरीब व्यक्ति कहां जाएगा? कैसे अपना गुजर बसर करेगा। अपनी मांगों के समर्थन में किसान नेताओं व व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद ने ब्रजघाट स्थित अस्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई की थी जिसके बाद लोगों में गुस्सा बढ़ गया। ऐसे में कार्रवाई से नाराज किसान नेता और व्यापारियों ने नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर का शनिवार को घेराव किया।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























