हरे भरे पार्क को उजाड कर पार्किंग स्थल बनाना सर्वथा अनुचित
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): हापुड के दिल्ली गढ रोड पर बने अटल पार्क में दुकान या पार्किंग स्थल बनाए जाने के नगर पालिका के प्रस्ताव का जन जन के द्वारा विरोध प्रारम्भ हो गया है। अटल पार्क मे नियमित भ्रमण तथा योग प्राणायाम करने वाले सैकड़ो नागरिक इसका विरोध कर रहे है। व्यवसायी मोहन कुमार, श्यामवीर सिह सिरोही एडवोकेट, मुकेश सैनी, चौधरी इन्द्रजीत सिह, योगेश कुमार गोयल, सुरेश चन्द जैन सत्येंद्र गौड एडवोकेट सहित गणमान्य लोगो का कहना है नगर मे पार्किंग स्थल बनाना अच्छी पहल है किन्तु एक पार्क को समाप्त कर दुकान अथवा पार्किंग स्थल बनाया जाना बिल्कुल भी उचित नही है। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन तथा महामंत्री अशोक जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, महामंत्री सुशील जैन, गायत्री परिवार शान्तिकुज के सतीश चंद्र गोयल, सुधीर त्यागी का कहना है कि बढते प्रदूषण नियंत्रण में हरे भरे पोधों का बहुत महत्व है अत:पार्क को समाप्त करना बिल्कुल उचित नही है यहाॅ प्रातःकाल तथा सायंकाल हजारो पुरुष, महिलांए,बच्चे, वरिष्ठ नागरिक भ्रमण, व्यायाम करने आते है। बहुत लोगो ने निशुल्क सेवाए देकर यहां हरियाली के लिए पौधारोपण किया है ,पार्किंग स्थल कही अन्यत्र बनना चाहिए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























