खुले नाले में गिरा बाइक सवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नागरिकों की चौकसी ने शुक्रवार की सुबह गहरे नाले में गिरे एक बाइक सवार को बचा लिया। नाले से बाइक को एक रस्सी के सहारे खींच कर बाहर निकाला गया। नाले की मरम्मत न होने से नागरिकों में रोष व्याप्त है। नागरिकों ने खुले नाले के लिए नगर पालिका हापुड़ को दोषी ठहराया है और कहा है कि खुला नाला मौत को दावत दे रहा है।
बता दें कि हापुड़ के अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक खुला नाला दिन पर दिन टूटता ही जा रहा है और अब एक खाई के रुप में गहरा नाला तब्दील हो चुका है। इस टूटे हुए गहरे नाले में दर्जनों राहगीर गिर कर चोटिल हो चुके है। नागरिकों ने अनेक बार इस टूटे हुए नाले की मरम्मत की मांग को लेकर नगर पालिका हापुड़ व जन प्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है, परंतु कोई सुनने को तैयार नहीं है।
बृजघाट से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़िए भी इस मार्ग से गुजरेंगे। शासनादेश है कि कांवड़ मार्गों को दुरुस्त किया जाए फिर भी नगर पालिका हापुड़ चेत नहीं रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























