👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रतपुरा निवासी हाजी शोएब का 11 महीने का बेटा अरहम करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हाजी शोएब का 11 महीने का बेटा अरहम बुधवार को घर पर खेल रहा था। परिजनों ने कूलर चलाया हुआ था। खेलते-खेलते बालक कूलर के पास पहुंच गया और कूलर का स्टैंड पकड़ लिया। इस दौरान बच्चे को जोरदार झटका लगा। परिजन बालक को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में मातम छाया हुआ है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























