👁 2 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक कुवंर ज्ञानेंजन सिंह ने अवैध वसूली मे लिप्त दो पुलिस कर्मियो को निलम्बित कर दिया है।
सोशल मीडिया पर थाना सिम्भावली क्षेत्रांतर्गत हाईवे पर गश्त व पैट्रोलिंग हेतु संचालित हाईवे-6 गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों का अवैध उगाही करने की वीडियो/खबर संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक ने हैड कांस्टेबल 567 रामनिवास व कांस्टेबल 664 चन्द्रप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा प्रकरण की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को सौपी है।
पुलिस अधीक्षक ने हापुड जनपद के समस्त पुलिसकर्मियों को सचेत किया है कि ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो अन्यथा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी विभागीय व दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
























