हरसिंहपुर में शिव परिवार की स्थापना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में स्थित मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई। यह धार्मिक कार्यक्रम पिछले तीन दिनों से चल रहा था जो विधि विधान से बुधवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। सावन मास में भगवान भोले के जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। ऐसे में हरसिंहपुर गांव में शिव परिवार की मंदिर में स्थापना होने से शिवभक्तों में खुशी की लहर है।
आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विधि विधान से चल रहा था। शिव परिवार की स्थापना से पूर्व क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई जिसमे भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। इस अवसर पर श्रद्धालु भजनों पर जमकर थिरके और अपनी आस्था का परिचय दिया। मंत्रोच्चारण के साथ शिव परिवार की स्थापना की गई। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर धर्मपाल शर्मा, पुष्पा शर्मा, पंकज शर्मा, प्रवीन शर्मा, लीलू सैनी, यश कुमार, प्रमोद शर्मा, राजीव आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























