घर में सो रहे परिजनों पर फायरिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर में दबंग द्वारा सो रहे परिवार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस दौरान परिवार बाल-बाल बच गया। आरोपी घटना को अंजाम देकर अपने साथी के साथ बाइक पर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान कुछ खोखे और एक गोली भी बरामद हुई है। परिजनों में दहशत का माहौल है।
गांव श्यामपुर निवासी सेंसर पाल ने बताया कि मंगलवार की रात परिजन घर में सो रहे थे। दो लोग एक बाइक पर सवार होकर आए जिनमें से एक बाइक पर बैठा रहा और एक ने उतरकर परिजनों पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर भी फायर किया। परिजनों ने यहां-वहां भाग कर अपनी जान बचाई। मौका देखकर आरोपी भागने में कामयाब रहे।
परिजनों ने देखा कि खोखे यहां-वहां गिरे हुए हैं जबकि एक गोली तो गाड़ी की सीट में फंसी हुई थी जिसे काट कर बाहर निकाला गया। परिजनों ने 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























