नगर पालिका शौचालय तोड़कर दुकान बनाएगी, लोग खफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ की चेयरमैन केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंगूठा दिखाने में लगी है। अब शौचालय को तोड़कर दुकानों के निर्माण का मुद्दा जोर पकड़ रहा है।
परिषद के वार्ड-15 में शम्भूपुरा है, जहां कमजोर वर्ग के लोग रहते है। नागरिकों की सुविधा के लिए शम्भूपुरा में कई साल पहले मोटी धनराशि खर्च कर एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, उस वक्त परिषद में भाजपा की सरकार थी और वर्तमान में बसपा की सरकार है।
20 जुलाई-2024, शनिवार को बोर्ड बैठक हुई। बोर्ड बैठक के प्रस्ताव संख्या 97(71) में यह प्रस्ताव पास कर दिया गया कि शम्भूपुरा के सार्वजनिक शौचालय को तोड़कर दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। परिषद के इस निर्णय से नागरिकों में रोष व्याप्त है।
सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाएं। इसके लिए सरकार ने घर-घऱ व सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण का निर्णय लिया। इस योजना के तहत ही शम्भूपुरा में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया जिससे लोग लाभान्वित हो रहे है।
मजे की बात देखिए कि सरकार के निर्णय को बदलने में भाजपा विधायक व भाजपा सभासद अपनी सहमति दे रहे है।
परिषद की बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार परिषद शम्भूपुरा के शौचालय को तोड़कर दुकानों का निर्माण कराएगी।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























