पानी में डूबने के कारण हुई थी महिला की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के नयाबांस रेगुलेटर की झाल पर एक महिला का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है। हालांकि मृतका महिला के मायके वाले ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
गांव खुड़लिया निवासी कौशल्या देवी पत्नी महेश तीन दिनों से लापता थी जिसका शव सोमवार की सुबह मध्य गंग नहर नयाबांस रेगुलेटर की झाल पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया था। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पानी में डूबने से उसकी मौत हुई थी। महिला सीसीटीवी कमरे में स्वयं घर से निकलकर जाते हुए दिखाई दे रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586
























