👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ क्षेत्र के गांव भटियाना में चोरों ने एक बंद मकान से नकदी और गहने एवं कीमती सामान चोरी कर लिया। गांव निवासी योगिता वर्मा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के अनुसार दो जुलाई को वह अपने मामा के यहां हरिद्वार गई हुई थी। 4 जुलाई को उसे पता चला कि उसके मकान का सामान बिखरा हुआ है। इसके बाद पीड़िता घर पहुंची तो पता चला कि मकान से 30 हजार की नकदी, तीन लाख के गहने और अन्य सामान चोरी हो गया जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























