हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद के मसूरी में संचालित मीट फैक्ट्री में नाबालिगों से काम कराने के मामले में हापुड़ की बुलंदशहर रोड निवासी जावेद कुरैशी, परवेज कुरैशी और गुलवेज कुरैशी के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने इनाम घोषित किए हैं। यह फैक्ट्री के संचालक फरार हैं जिनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस ने फरार मीट फैक्ट्री संचालक समेत पांच पर इनाम घोषित किया है जिनमे हापुड़ के तीन लोग शामिल हैं। आपको बता दें कि मीट फैक्ट्री संचालकों पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही गैंगस्टर के दो आरोपियों पर 25-25 हजार का नाम घोषित किया गया है। डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद यादव ने बताया कि मीट फैक्ट्री में नाबालिकों से काम करने के मामले में वांछित हापुड़ के बुलंदशहर रोड निवासी जावेद कुरेशी, परवेज कुरैशी और गुलवेज कुरैशी पर इनाम घोषित किया गया है।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























