चार दिन के कांवड़ कैम्प पर नगर पालिका 25 लाख रुपए खर्च करेगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ कांवड़ियों के लिए लगाए जाने वाले कांवड़ सेवा शिविर पर 25 लाख रुपए खर्च करेगी। यह शिविर चार दिन यानि कि 30 जुलाई-2024 से 2 अगस्त-2024 तक लगेगा। नगर पालिका ने यह तो स्पष्ट नहीं किया है कि शिविर संचालन का ठेका किसे दिया गया है, परंतु यह निश्चित है कि सांठगांठ के बल पर यह जिम्मेदारी मिलन टैंट हाऊस या उससे सम्बंधित फर्म को ही दिया जाएगा।
खास बात यह है कि नगर पालिका हापुड़ की बोर्ड बैठक में कांवड़ सेवा शिविर पर 25 लाख रुपए खर्च के प्रस्ताव को भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती, सभासद मोनू बजरंगी व नितिन पाराशर आदि भाजपाइयों ने अपनी सहमति प्रदान की है। नगर पालिका हापुड़ के कांवड़ कैम्प पर होने वाले खर्च को लेकर नागरिकों में चर्चाएं शुरु हो गई है और भारी घोटाले की आशंका व्यक्त की जा रही है।
नागरिकों की मांग है कि प्रशासन चार गैर राजनीतिक लोगों की एक कमेटी4 गठित करे, जो कैम्प में आने वाले कांवड़ियों की संख्या, भोजन की गुणवत्ता व अन्य सुरक्षा प्रबंधों पर कड़ी नजर रख सकें।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























