हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा एवम महिला मंच हापुड़ के द्वारा गढ़ रोड स्थित एल० एन० पब्लिक स्कूल में पौधे रोपित किए गए और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया ।
संस्था की संरक्षक पूनम अग्रवाल और अध्यक्ष अर्चना कंसल ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हर किसी की ज़िम्मेदारी है ।
आज ग्लोबल वार्मिंग मुख्य मुद्दा बन चुका है। जंगल ख़त्म होते जा रहे हैं पौधे रोपित करना आज की ज़रूरत है।
महामंत्री स्वाति गोयल और कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण को हर क़ीमत पर संरक्षित किया जाना चाहिए।क्योंकि यह हमारे लिए जीवन देने वाली शक्ति है।
मीडिया प्रभारी शिल्पी गर्ग ने कहा पर्यावरण हमारा है और इसे बचाना हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी एवं कर्तव्य है।
इस अवसर पर अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, मंत्री सुधीर गुप्ता, मनोज गुप्ता, आशीष मित्तल, पंकज अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। शिल्पी गर्ग, नीना अग्रवाल, दीपशिखा गर्ग, रश्मि जिंदल, डॉली सिंहल, कल्पना मित्तल, चारू अग्रवाल, निधि आर्य आदि उपस्थित रही।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























