हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण आनंद विहार में हर्बल पार्क बनाने जा रहा है। जहां 64 प्रकार के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। बुजुर्गों के घूमने के लिए ट्रैक भी बनेंगे। आधुनिक पार्क में जिम के अलावा सभी सुविधा रहेगी। प्राधिकरण की आनंद विहार योजना के डी ब्लॉक में हर्बल पार्क के लिए 15 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई थी। इसके बाद पार्क का जीर्णोद्धार किया गया। पिछले दिनों बोर्ड बैठक के दौरान मंडल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने पार्क विकसित करने का सुझाव दिया। पार्क में अश्वगंधा, इंग्लिश विलो, कड़ी पत्ते, करौंदा, कुसुम, कृष्ण नील, गिलोय, गुलाब, छुईमुई आदि के पौधे लगाए जाएंगे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























