स्कूली वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह बसें बंद, 90 को भेजा नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नियमों के विरुद्ध सड़कों पर दौड़ रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। बिना फिटनेस सड़क पर चल रही 90 स्कूली बसों को नोटिस दिया गया है। परिवहन विभाग ने दो दिन में छह बसों को बंद कराया, आठ के चालान किए। परिवहन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे ने बताया कि बिना फिटनेस स्कूली वाहनों का संचालन करने पर नोटिस जारी किए हैं। विभाग लगातार जिले में कार्रवाई कर रहा है। वाहनों के पास फिटनेस प्रमाण पत्र न होने के कारण सड़क दुर्घटना हो चुकी है। ऐसे में हाल ही में 90 स्कूली वाहनों को नोटिस दिया गया है। 19 व 20 जुलाई को छह बसें बंद कराई है और आठ वाहनों को नोटिस भेजा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























