सिंभावली: छह बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बिजली चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सिंभावली क्षेत्र के गांव खागोई में कटिया डालकर बिजली चोरी करने के मामले में ऊर्जा निगम की टीम ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एंटी पावर थेफ्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हरोड़ा बिजली उप केंद्र पर तैनात अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग की जा रही है जिसके तहत गांव खगोई में टीम ने पहुंचकर के मकानों व दुकानों में चेकिंग की। इस दौरान इलियास, निजामुद्दीन, इकबाल, इश्तियाक, इंतजार अली व इसराइल को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























