किसान कर सकेंगे 100 घनमीटर मिट्टी खनन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों, कुम्हारों को निजी कार्य हेतु मिट्टी खनन की मांग को सूबे की सरकार ने मान लिया है और निजी कार्य के लिए अब किसान, कुम्हार आदि 100 घनमीटर तक मिट्टी खनन कर सकेंगे, बशर्त है कि जरुरतमंद को आनलाइन पंजीकरण कराना जरुरी है।
यूपी में लोग अब महज ऑनलाइन पंजीकरण कर निजी कार्य के लिए 100 घनमीटर तक मिट्टी का खनन कर सकेंगे। पुलिस और प्रशासन द्वारा मिट्टी खनन पर उनसे परमिट की मांग नहीं की जा सकेगी। इस आशय का आदेश मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को जारी किया है। इस फैसले से प्रदेश के किसानों, कुम्हारों तथा आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।
शासन के संज्ञान में लगातार शिकायतें आ रही थीं कि जन-सामान्य द्वारा अपने निजी कार्य अथवा सामुदायिक कार्य के लिए अपने खेत से मिट्टी खुदाई कर ले जाने पर पुलिस व प्रशासन द्वारा परमिट की मांग करते हुए रोका जा रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव की तरफ से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में तहसील और थानों के कर्मियों को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। इस आदेश के मुताबिक खनन विभाग की वेबसाइट upminemitra.in पर खनन संबंधित आवश्यक सूचना भरनी होगी। रजिस्ट्रेशन की प्रति लेकर लोग बिना किसी रोकटोक के 100 घनमीटर तक मिट्टी का खनन कर सकेंगे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























