पूरी बाजू की शर्ट और फुल पैंट में स्कूल आएंगे छात्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वर्षा सीजन में पनपने वाली मलेरिया, वायरल, डेंगू आदि से बचाव हेतु प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विद्यालयों में बच्चे फुल पैंट व पूरी बाजू की शर्ट पहन कर ही आएं तथा वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु जागरुकता अभियान चलाया जाए, साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
वर्षा और जलभराव की वजह से प्रदेश में डेंगू एवं मलेरिया समेत अन्य वेक्टर जनित रोगों के बढ़ते प्रकोप के कारण प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को अब फुल पैंट और फुल बांह की शर्ट पहनकर स्कूल आना होगा।
बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) के नाम निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए स्कूलों में बच्चों को अब फुलपेंट और पूरी बांह की शर्ट में आने के आदेश दें।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























