डायट हापुड़ में पाँच दिवसीय नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित प्रशिक्षकों हेतु प्रशिक्षण का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, हापुड़ में पाँच दिवसीय “नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण डायट, हापुड के प्राचार्य उप शिक्षा निदेशक, जितेंद्र कुमार द्वारा के निर्देशन में दिनांक 19.07.2024 को प्रारम्भ हुआ। जिसमें डायट, हापुड़ के वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन कसाना द्वारा औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में जनपद हापुड़ एवं गाजियाबाद के सभी ए०आर०पी०, एस०आर०जी० व डायट मेन्टर उपस्थित हुये। संदर्भदाता, डायट प्रवक्ता प्रदीप कुमार द्वारा सत्र का संचालन का कार्य किया व सन्दर्भदाता के रूप में डायट प्रवक्ता पूनम सिंह, एस०आर०जी० विनीता त्यागी, पूनम शर्मा, भारत शर्मा तथा सोहनवीर द्वारा प्रशिक्षण कार्य किया गया। इस प्रशिक्षण का सफल प्रारंभ कराने में डायट की उपप्राचार्या ज्योति दीक्षित एवं प्रशिक्षण प्रभारी शाहीन का भी सराहनीय योगदान रहा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700























