सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईसेस में कार्डियक कैथ लैब का उदघाटन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईसेस, अनवरपुर, जिला हापुड में दिनांक 19.07.2024 को कार्डियक कैथ लैब (कार्डियोलॉजी विभाग) का उदघाटन पदमश्री प्रोफेसर डॉ० कमल कुमार सेठी (हृदय रोग विशेषज्ञ) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होनें बताया कि अस्पताल में कार्डियक कैथ लैब सुविधा होने से आसपास के क्षेत्र की जनता को हृदय रोग उपचार का लाभ मिलेगा। डॉ० सेठी ने कहा कि ग्रामीण लोग हृदय रोग के प्रति लापरवाह होते हैं। सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईसेस, अनवरपुर, जिला हापुड में हृदय रोग उपचार की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय जनता को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ० जे० रामाचन्द्रन, ट्रस्टी सुशीला रामचंद्रन, उपाध्यक्षा राम्या रामाचन्द्रन कॉलिज के प्रधानाचार्य डॉ० आर० के० सहगल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ० जे०के० गोयल, हृदय रोग के विभागाध्यक्ष डॉ० राहुल रामटेके व चिकित्सक डॉ० अभिषेक दास आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर संस्थान के जी०एम० वरधाराजन, निदेशक आर० दत्त, कॉलेज प्रबन्धन समिति के सचिव एम० नटराजन सभी चिकित्सकगण, पदाधिकारिगण, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारिगण उपस्थित रहे।
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























