भाकियू संघर्ष ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के जिलाध्यक्ष हापुड़ राजेंद्र प्रधान के नेतृत्व में गांव अच्छेजा में गुरुवार को संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए किसान दिवस सभागार कक्ष में उपर जिलाधिकारी जनपद हापुड़ संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा।
जनपद के किसानों की विभिन्न समस्या:
- न्यायालय द्वारा सिंभावली शुगर मिल के मालिकों का मालिकाना हक छीन लिया गया कंट्रोलर नियुक्त कर दिया गया। हमारी मांग है कि सबसे पहले जल्द से जल्द किसानों का बकाया भुगतान किया जाए।
2.आवारा पशुओं व बंदरों का आतंक जनपद में फैला हुआ है जिसके कारण किसानों की फ़सल नष्ट करते हैं व रोजाना सड़क दुर्घटना हो रही हैं समस्या का जल्द उचित समाधान किया जाए।
3.ग्राम सलारपुर में किसानों की पैमाइश संबंधी समस्याओं को हल करने के लिए चकबंदी संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है तथा धारा 52 को एक वर्षबित गया है लेकिन अभी तक गांव का रिकॉर्ड तहसील कंप्यूटर में फीड नहीं हुआ है। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अतिशीघ्र रिकॉर्ड फीड कराया जाए।
4.सहकारी समितिनो पर किसानों पर जबरदस्ती नैनो D.A.P वयूरिया दिया जा रहा है। ऐसे नहीं होना चाहिए किसानों को इच्छा अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए।
5 कावड़ यात्रा से पहले सभी कावड़ मार्गो के सड़के गड्ढा मुक्त हो।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























