हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव साहपुर निवासी एक किसान के ट्यूबवेल पर एक युवक नग्न अवस्था में नहा रहा था। जब किसान वहां पहुंचा तो उसने कहा कि इस मार्ग से महिलाएं भी गुजरती हैं। ऐसे में इस तरह नहाना गलत है। इसके पश्चात वह भड़क गया और उसने किसान पर हमला कर दिया जिससे किसान घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला बुधवार का बताया जा रहा है जब एक युवक ट्यूबवेल पर नहा रहा था जब वहां उसे किसान ने समझाया तो वह भड़क गया और उसने किसान पर ही हमला कर दिया। किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























