हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट में अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण जल्द ही शुरू होने की संभावना है। गंगानगरी में राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट रोडवेज निगम की करीब 84 बीघा भूमि पर शासन स्तर से अंतरराज्यीय बस अड्डे के निर्माण के आदेश दिए है लेकिन करीब चार साल से योजना लंबित चल रही है। परिवहन निगम के प्रमुख सचिव ने मंगलवार को गढ़ तहसील और रोडवेज डिपो के अधिकारियों से अंतरराज्यीय बस अड्डे के निर्माण को लेकर बैठक की। नायब तहसीलदार पवन कुमार ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे के लिए प्रस्तावित भूमि से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही शासन को भेजी जाएगी।
आपको बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन निगम के प्रमुख सचिन एल वेंकटेश लू ने गढ़ तहसीलदार पवन कुमार और रोडवेज डिपो के एआरएम हेमंत मिश्रा के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में आरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि निगम की शिकायत पर करीब 15 साल पहले तहसील प्रशासन ने भूमि को कब्जा मुक्त कराया और उन्होंने कहा कि बस अड्डा पीपीपी मॉडल की तर्ज पर तैयार किया जाएगा।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























