सरकार की नीतियों के विरोध में मुस्लिम संगठन का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राज्य सरकार की कथित जन विरोधी व बुलडोजर नीति के विरोध में मंगलवार को हापुड के कलैक्ट्रेट पर आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन-ए की जनपद हापुड़ की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने देकर प्रदर्शन किया।
संगठन के जिलाध्यक्ष हाजी फहीम अहमद के सैकड़ों लोग मंगलवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुंचे और पांच सूत्री मांगों के समर्थन में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर व तख्तियां लिए थे जिस पर बुलडोजर नीति बंद करो, दलित-मुस्लिम साथ चलेगा, एकता का राज चलेगा आदि नारे लिखे थे। संगठन के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि सूबे में लोगों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। दलित-मुस्लिमों व गरीबों को झूठे मुकद्दमों में न फसाया जाए। सरकार द्वेष पूर्ण तरीके से बुलडोजर चलाना बंद करो। धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो आदि।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























