हापुड में अतिक्रमण व आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता सुयश वशिष्ठ ने हापुड में बढ रहे अतिक्रमण के रोग तथा आवारा कुत्तों व बंदरों के आतंक पर चिन्ता व्यक्त करते हुए नागरिको को राहत दिलाने की मांग की है।उन्होने इस सिलसिले में एक ज्ञापन नगर पालिका हापुड के अधिशासी अधिकारी को देकर नागरिको की समस्या से अवगत कराया है।
उन्होने कहा है कि कोठी गेट (डॉ सुनील शर्मा, लाइफ लाइन हॉस्पिटल) रोड से अतरपुरा चौराहा तक पूरी रोड पर इतना अतिक्रमण है की आम जन मानस का सड़क पर चलना मुश्किल है इस रोड पर तीन हॉस्पिटल भी है आये दिन एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रहती है।इस मार्ग अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
आवारा कुत्तों और बंदरो के बढ़ते आतंक से नगर में आतंक का माहौल है। आज कोई भी नगरवासी खुद की व अपने बच्चों को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।उन्होने बताया कि एक वृध्द का कुत्ते के काटने के 3 माह के उपरांत देहांत हो गया। नगर को कुत्तो व बंदर के आतंक से मुक्ति दिलाई जाए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























