हापुड़ नगर पालिका परिषद की आज होने वाली बोर्ड बैठक स्थगित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की आज होने वाली बोर्ड बैठक स्थगित हो गई है। दरअसल उच्च न्यायालय में आउटसोर्सिंग सफाई टेंडर के मामले की सुनवाई चल रही है जिसमें जवाब दाखिल करने के लिए नगर पालिका परिषद के ईओ मनोज कुमार गए हुए हैं। इसके कारण बोर्ड बैठक को स्थगित कर दिया गया है। पिछले लगभग साढे चार महीने से बैठक न होने के कारण करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों को हरी झंडी नहीं मिल पा रही है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभासदों ने हाई कोर्ट में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों के टेंडर को बार-बार एक ही ठेकेदार को देने के मामले में अपील दायर की थी जिस पर कोर्ट ने नगर पालिका से दो हफ़्ते में जवाब मांगा था। इस मामले में ही नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी हाईकोर्ट गए हुए हैं। एजेंडा जारी होने के 48 घंटे पश्चात ही बैठक हो सकेगी। बैठक इसी हफ्ते होने की उम्मीद है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























