हापुड़, सीमन: जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 11 पुलिस वालों के तबादले किए गए है।
पुलिस के अनुसार पुलिस लाइन से दरोगा विनोद कुमार को वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक हाफिजपुर,दरोगा आशीष कुमार को थाना बाबूगढ़ की पुलिस चौकी मुदाफरा का प्रभारी, दरोगा दीनदयाल को थाना गढ़मुक्तेश्वर , दरोगा दिलशाद को हापुड़ कोतवाली , महिला कांस्टेबल राजबाला शर्मा को महिला थाना, हाफिजपुर के एस एस आई गोपाल शर्मा को थाना पिलखुवा का एस एस आई, गढ़मुक्तेश्वर के दरोगा अमित सिंह को गढ़ कस्बा चौकी प्रभारी,गढ़ कस्बा चौकी प्रभारी मनीष चौहान को हाफिजपुर,मुदाफरा बाबूगढ़ से दरोगा अरुण गिरी को थाना गढ़, हाफिजपुर से दरोगा ब्रिजेश यादव को औद्योगिक क्षेत्र धौलाना तथा दरोगा नवीन गौतम को औद्योगिक क्षेत्र से लाइन भेजा गया है।
























