हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से गोरखपुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है जो सप्ताह में तीन दिन गोरखपुर जाएगी। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि कुछ समय से यात्री परेशानियों से जूझ रहे हैं। रेल यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है। जिससे रेलयात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इस ट्रेन का ठहराव हापुड़ में भी होगा।
आपको बता दें कि दिल्ली से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन 04494 प्रत्येक शनिवार, सोमवार व बुधवार को संचालित होगी। जो दिल्ली से चलकर सुबह 6.58 बजे पिलखुवा व सुबह 7.11 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन को दोनों स्टेशनों पर दो-दो मिनट का ठहराव दिया है। इसके बाद ट्रेन आगे की और रवाना हो जाएगी। साथ ही इसका संचालन 31 अगस्त तक किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर गोरखपुर से चलकर दिल्ली को जाने वाली ट्रेन 04493 प्रत्येक रविवार, मंगलवार व बृहस्पतिवार को संचालित होगी। जो दोपहर 2.28 बजे हापुर रेलवे स्टेशन व पिलखुवा रेलवे स्टेशन 2.44 बजे पहुंचेगी। इसी के साथ ट्रेन को दो-दो मिनट का स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाएगी। इसका संचालन एक सितंबर तक किया जाएगा।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























