पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट के तीन घाटों पर बैरिकेड्स हेतु 2.46 करोड खर्च होंगे
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):बृजघाट पर गंगा में डूबने की घटनाओं को न्यूनतम किये जाने एवं किसी भी घटना के समय स्थानीय गोताखोरों एवं बाहर से आये राहत एवं बचाव दल द्वारा त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बृज घाट में गंगा नदी पर स्थित तीन घाट क्रमशः आरती स्थल घाट, कृष्ण कन्हैया घाट व नत्थू घाट पर 1500 वर्गमीटर में फ्लोटिंग जेट्टी/बैरीकेट लगाये जाने के दृष्टिगत सिंचाई विभाग के माध्यम से रु0 2.46 करोड़ का प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।समिति द्वारा सम्यक विचारोपरान्त जिलाधिकारी हापुड़ के उक्त प्रस्ताव के अनुसार रू० 2.46 करोड की धनराशि राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से स्वीकृत किये जाने पर अनुमोदन प्रदान किया गया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























