वाहन चोरी व वाहन पार्टस के धंधे में लिप्त कबाड़ी सहित चार भेजे जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक कबाडी सहित चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।वाहन चोरों के कब्जे व निशानदेही पर थाना क्षेत्र से चोरी की गई बाइक के पार्ट्स व बाइक के पार्ट्स को बेचकर कमाए गए 46 सौ 60 रुपये नगद तथा चोरी की अन्य दो बाइक बरामद की है।आरोपी थाना बहादुरगढ का गांव करीमपुर का हरेंद्र व अमित,गाजियाबाद के मुरादनगर का अर्जुन तथा मैनपुरी के गांव बेवर का अमित है।अमित कबाड़ी है जो चोरी की बाइक खरीद कर पार्ट्स बेचता था।पुलिस ने चारो को जेल भेज दिया है।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























