गन्ना भुगतान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सिंभावली शुगर मिल पर प्रशासक नियुक्त जाने पर शनिवार को किसानों के साथ एक बैठक की और बैंक भुगतान से पहले किसानों को गन्ने के बकाया का भुगतान करने की मांग की। गन्ने का भुगतान न मिलने पर किसानों ने आंदोलन की धमकी दी हैं। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष पवन हुण ने की तथा संचालन राजेन्द्र गुर्जर ने किया।
बैठक में उपस्थित किसान राधेलाल त्यागी, जितेन्द्र नागर, मोनू त्यागी, रवि भाटी, मनोज तोमर आदि ने कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान कराना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी हैं। गन्ना समिति किसानों की समस्या को गम्भीरता से ले और समस्या के निदान हेतु पहल करे, वरना किसान आंदोलन चलाएंगे।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























