हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के इस्कॉन पिलखुवा द्वारा रविवार 14 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा महामहोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रथ यात्रा रंगोली मंडप रेलवे रोड से प्रारंभ होकर मंडी, जवाहर बाजार, मेन तिराहा, गांधी बाजार से होते हुए इस्कॉन मंदिर एनएच 9 पिलर नंबर 15 पिलखुवा पर विश्राम करेगी। जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर पिलखुवा वासियों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार 14 जुलाई को रंगोली मंडप में दोपहर 12:00 बजे भगवान जगन्नाथ जी का आगमन और स्वागत होगा। 12:30 बजे छप्पन भोग, दोपहर 1:00 बजे आरती होगी। इसके पश्चात प्रसाद वितरित किया जाएगा। दोपहर करीब 2:00 बजे यात्रा प्रारंभ होगी जो कि प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। श्री श्री राधा मदन मोहन मंदिर, पिलखुवा पर रात 8:00 बजे रथ यात्रा का स्वागत होगा। 8:15 बजे छप्पन भोग, भागवत सेवा की जाएगी। इसके पश्चात आरती और प्रसाद वितरण होगा।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























