हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सावन मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने तथा कांवड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन व पुलिस संकल्पबध्द हैं। जनपद की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर, थाना बहादुरगढ़ व सिम्भावली क्षेत्र के अन्तर्गत मंदिरों व कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद के दोनों शीर्ष अफसरों ने मंदिर कमेटियों के साथ वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में जलाभिषेक कराया जाए और यात्रा मार्ग व मंदिर परिसर सीसीटीवी कैमरे से लैस रहे। जनपद के आला अफसरों ने कावड़ यात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया और मार्ग को दुरुस्त कराने को कहा। बता दें कि बृजघाट गंगा तट पर करीब दस लाख कांवड़ियों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही हैं। बृजघाट से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान के कांवडिए जल लेने पहुंचते हैं।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित

























