हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के समस्त थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और अपनी-अपनी शिकायतों से अवगत कराया। अधिकारियों ने गुणवत्ता के साथ समस्या के समाधान के निर्देश दिए। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पहुंचे गांव बछलौता के लोगों ने कहा कि गांव में घरों के ऊपर से 11000 की बिजली की लाइन गुजर रही है। ऐसे में कुछ दिन पहले एक युवक इसकी चपेट में आ गया था जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मांग है कि इन लाइनों को शिफ्ट किया जाए जिससे होने वाली घटना से बचा जा सके। इस दौरान बाबूगढ़ थाने में क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा, एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। इसी के साथ थाना कपूरपुर में निरीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, धौलाना तहसीलदार प्रवीण कुमार ने फरियादियों की फरियाद सुनी। जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700























