हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा कब और कहां आ धमके और निरीक्षण व जांच में जुट जाएं, यह डर पुलिस कर्मियों को हर वक्त सताता रहता हैं और खामियां मिलने पर किस पर गाज गिर जाए, यह कोई नहीं जानता। शुक्रवार की मध्य रात्रि को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सादी वर्दी में आवास से अचानक निकले और ड्राईवर से कहा, चलो-चलते हैं। पुलिस अधीक्षक जा पहुंचे थाना बहादुरगढ़ के स्याना बार्डर पर, जहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को चेक किया कि कहीं कोई गायब तो नहीं मिले। ड्यूटी पर सभी मुस्तैद मिले। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में वाहनों तथा बार्डर से गुजर रहे लोगों को भी चैक किया गया। बता दें कि जनपद के मुख्य व सम्पर्क मार्गो पर पुलिस राउंड दी क्लाक चैकिंग करती हैं जिससे अनेक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं और अनेक वारदातों का खुलासा हुआ हैं।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित

























