हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ स्टार के सदस्यों के द्वारा हापुड़ के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जीवोतम नारंग तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पालकी धाम नारंग को समाज में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए पटका पहनाकर तथा लायंस क्लब इंटरनेशनल का सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत हापुड़ शहर के जाने माने चार्टर्ड अकाउंटेंट लायन अमित कृषण गर्ग एवं सीए लवी गोयल को भी पटका पहना कर तथा लायंस इंटरनेशनल का सर्टिफिकेट दे कर लायंस क्लब हापुड़ स्टार के सदस्यों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन तुषार गोयल, क्लब के सचिव लायन दीपक मित्तल, क्लब के कोषाध्यक्ष लायन विशाल मल्होत्रा, लायन राजीव गर्ग आदि सदस्य उपस्थित रहे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























