सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ अवरुद्ध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के वनखंडा स्याना रोड पर पेड़ गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही वन विभाग को भी मामले से अवगत कराया गया। पेड़ को हटाने के पश्चात यातायात सुचारू हुआ।
आपको बताते दें कि वनखंडा स्याना रोड पर पेड़ गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई। पेड़ गिरे होने की सूचना लोगों ने वन विभाग को दी जिसके बाद टीम पहुंची और पुलिस व ग्रामीणों की सहायता से पेड़ को साइड कराया। इसके बाद वाहनों ने पुनः रफ्तार पकड़ी। पेड़ इतना बड़ा था कि उसने पूरी सड़क को घेर लिया। कुछ लोगों ने तो वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल किया लेकिन बड़े वाहनों को इंतजार करना पड़ा।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























