बिजली के तार नीचे होने से लोगों में नाराज़गी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ गेट चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बिजली के तार काफी नीचे हो गए हैं। ऐसे में निकलने वाले लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि ताजिया भी इस मार्ग से निकलते हैं। ऐसे में तारों का इतना नीचे होना हादसे को न्योता देना है। लोगों की मांग है कि तारों को ऊंचा किया जाए जिससे सड़क पर होने वाले हादसों को रोका जा सके।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गढ़ गेट चौकी क्षेत्र के इलाके में बिजली के तार काफी नीचे हैं। इन मार्गों पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। आपको बता दें कि ताजिए भी इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं लेकिन जर्जर और नीचे हो चुके तारों की वजह से हादसे को दावत दी जा रही है। लोगों का कहना है कि शीघ्र से शीघ्र इन तारों को दुरुस्त किया जाए और ऊपर किया जाए।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























