बहू ने सास को धुना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभी तक सास द्वारा बहू के उत्पीड़न की खबरें मिलती रही है, परंतु अब एक बहू द्वारा सास के उत्पीड़न व मारपीट की खबर मिली है। सास ने बहू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार एक गांव की वृद्ध विधवा महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि उसके छोटे बेटे परवेंद्र की पत्नी कविना ने 7 जुलाई की शाम को उसके साथ बुरी तरह मारपीट की औऱ मौत के घाट उतारने के इराद से गला घोटने की कोशिश की। आए दिन गाली गलौच कर उससे हिस्से की जमीन अपने नाम कराने की दबाब बनाती है और धमकी देती है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के मायके के लोग भी उसका पक्ष लेते हैं। पीड़िता को पुत्रवधु व उसके घरवालो से जान का खतरा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ‘ने आरोपित महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























