हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को सूचना मिली कि गढ़ की ठंडी सड़क पर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस ने उसे हाथ लगाया व्यक्ति खड़ा हो गया और कहा कि मैं तो जिंदा हूं मुझे कहां लेकर जा रहे हो? इसके पश्चात पुलिस ने उसे घर जाने की सलाह दी और वापस लौट गई।
गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव ठंडी सड़क पर पड़ा हुआ है। लोगों ने कोतवाली प्रभारी के सीयूजी नंबर पर फोटो भी भेज दिए। इसके पश्चात पुलिस पोस्टमार्टम किट लेकर मौके पर पहुंची और झाड़ी में एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। जैसे ही पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे और स्ट्रेचर पर डालने का प्रयास किया तो वह व्यक्ति खड़ा हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली और व्यक्ति को घर जाने के लिए कहा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























