
हापुड़: स्वर्ग आश्रम रोड, जरोठी रोड, ट्याला आदि क्षेत्रों में चला HPDA का बुलडोजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने देहात थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ सात प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। टीम ने हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर फायर स्टेशन के सामने खसरा संख्या 248 में कपिल त्यागी, अरविंद सिंह और सूरज सिंह द्वारा 15,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, मेरठ बाईपास के पास किठौर रोड गांव ट्याला हापुड़ में शेखर त्यागी, जावेद एवं नीरज कुमार द्वारा 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित गांव असौड़ा में मोहम्मद इरशाद व मोहम्मद उस्मान की भूमि पर विकासकर्ता राजीव व जितेंद्र द्वारा 8,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, हापुड़ में गोंडी-सलाई रोड पर नए बाईपास के पास बबलू व विजय पुत्र मंगू, आसिफ प्रधान व कलवा द्वारा 6,300 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, जरोठी रोड पर सिलाई मशीन की फैक्ट्री के बगल में रवि प्रकाश द्वारा 3,100 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, हापुड़ के नए बाईपास पर किठोर रोड पर गांव ट्याला के पास जावेद, अहमद और साजिद पुत्र अल्ला महर द्वारा 5,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग और हापुड़ के गांव गोयना में पोस्टमार्टम हाउस के पास खसरा संख्या- 63 पर कुलदीप व धर्मेंद्र द्वारा 2,500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण के अधिकारी पुलिसबल व जेसीबी मशीन लेकर टीम बनाकर क्षेत्र में उतरे जिन्होंने सात प्रकरणों में बुधवार को प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। अवैध प्लाटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी कि अवैध प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















