चेतावनी का दिखा असर, सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले हटा रहे अतिक्रमण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चमरी और लज्जापुरी में सरकारी भूमि पर बने मकान को भवन स्वामियों ने अब खुद तोड़ना शुरू कर दिया है। पिछले हफ्ते नगर पालिका की टीम ने सरकारी भूमि पर बने मकानों पर निशान लगाकर अतिक्रमण न हटने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। चेतावनी का असर दिख रहा है, ऐसे में अब मकान मालिक खुद ही अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटा रहे हैं।
आपको बता दें कि मोहल्ले की सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है जबकि नाला अभी अधर में है। ऐसे में सड़क निर्माण के दौरान नगर पालिका की टीम ने पैमाइश कर सरकारी भूमि पर बने भवन स्वामी का नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। अवैध कब्जा हटाने पर 50 भवनों पर निशान लगाकर तीन दिन के अंदर कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। नगर पालिका के अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे तो लोगों ने आश्वासन दिया कि वह खुद ही अतिक्रमण को हटा लेंगे। इसके बाद अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























