तालाब में मिला बुजुर्ग का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्थित गांव जखेड़ा रहमतपुर में मंगलवार की सुबह से लापता 60 वर्षीय किसान का शव बुधवार को तालाब में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि परिजनों का कहना है कि रामवीर काफी समय से बीमार थे और उन्हें कभी-कभी दौरे भी पड़ते थे। मंगलवार की सुबह 60 वर्षीय किसान रामवीर घर के पास स्थित अपने घेर में गए थे। करीब 11:00 बजे परिजन घेर में पहुंचे। तो रामवीर उन्हें वहां पर नहीं मिले। परिजनों द्वारा रामवीर की तलाशी के दौरान बुधवार को उनका शव तालाब में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि 60 वर्षीय किसान रामवीर की मौत तालाब में गिरने से होने की आशंका लग रही है। फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























