
बस से बरेली जा रहे यात्री ने तोड़ा दम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली से बरेली की ओर जा रही बस में बैठे यात्री की अचानक तबियत जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बृजघाट में बिगड़ गई। बस चालक ने 112 डायल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्री को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मृतक के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान गांव गिरधरपुर थाना अलीगंज जनपद बरेली 30 वर्षीय महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक चंडीगढ़ में नौकरी करता था जो कुछ दिन से बीमार चल रहा था। छुट्टी लेकर वापस घर लौट रहा था।
आपको बता दें कि बरेली डिपो की बस बुधवार को दिल्ली से बरेली जा रही थी। जैसे ही बस गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के निकट पहुंची तो बस में बैठे एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसी बीच बस में बैठे यात्रियों ने परिचालक को उसकी तबीयत बिगड़ने के बारे में बताया जिसके बाद चालक ने बस को सड़क किनारे रोक लिया और 112 डायल कर मामले की जानकारी से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्री को सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन सीएचसी पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























