बालाजी मंदिर हापुड़ के पीठाधीश्वर ने हरियाणा में सनातनियों को किया जागरूक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सनातन सेवा न्यास हरियाणा द्वारा हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “एक कदम सनातन की ओर भारत जागो विश्व जगाओ” के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित गंगा यमुना सिद्धपीठ दिव्य धाम श्री बालाजी मंदिर हापुड़ के पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज भी शामिल हुए जिन्होंने सनातनियों को धर्म के प्रति जागरूक किया। सनातन सेवा न्यास हरियाणा के इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों व जनपदों से आए संतों ने आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर सनातन सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवओम मिश्रा जी महाराज, सनातन सेवा न्यास हरियाणा के अध्यक्ष अक्षय गिरी जी महाराज, सनातन सेवा न्यास हरियाणा के वाइस चेयरमैन नवीन जून आदि ने सभी का जोरदार स्वागत किया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























