भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव की तैयारियां पूर्ण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में प्रतिवर्ष आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की सभी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। यह आयोजन भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में एक पखवाड़े तक चलने वाला रथयात्रा महोत्सव 23 जून रविवार से शुरु हो गया। मुख्य रथ यात्रा महोत्सव 7 जुलाई-2024 को मनाया जाएगा। भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा 7 जुलाई को पुराना बाजार हापुड़ के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर सर्राफा बाजार, चंडी रोड, से होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर विश्राम करेगी। रथयात्रा प्रारंभ होने से पूर्व 7 जुलाई की भोर में ब्रह्मनान के श्री निकुंज पर ठाकुर जी का अभिषेक व 56 भोग लगाया जाएगा। रथयात्रा महोत्सव के संयोजक गोपाल शर्मा, हरीओम अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आदि ने महोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी और बताया कि रथयात्रा महोत्सव में वृंदावन से रसिकजन व आस-पास के इलाकों से संकीर्तन मंडलियां शामिल होगी। भीषण गर्मी के बचाव से सभी संभव उपाय किए जा रहे है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त भगवान श्री जगन्नाथ के रथ के रस्से को खींचता है वह जन्म-मृत्यु के भव बंधन से छूट जाता है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























