
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान युवक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। मृतक के स्वजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस में दी तहरीर में हरिश्चंद्र ने बताया कि उसका भतीजा आदित्य पिलखुवा में ग्राम खेड़ा स्थित सालासर कंपनी से काम करके साइकिल पर सवार होकर 19 जून की रात को करीब 8:00 बजे अपने गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही साइकिल सवार युवक टाटा टेलको कंपनी के सामने पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने अनुसार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























