धमकी मिलने पर ज़हर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में स्थित गांव नवादा में भारतीय सेवा से सेवानिवृत्त हवलदार व उसकी पत्नी को खेतों की चारदिवारी करने पर उसके भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर मार पिटाई की और पुलिस से शिकायत करने पर दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी जिसके बाद घटना से आहत होकर पीड़ित ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आपको बता दें कि पुलिस में दी तहरीर में पीड़िता की पत्नी सुमन ने बताया कि पति यतेंद्र सिंह सेना से सेवानिवृत्त हवलदार हैं। पति यतेंद्र व उनके भाई पैतृक संपत्ति में आधे-आधे के साझेदार हैं। यतेंद्र के छोटे भाई ने अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा बेच दिया। जिसके बाद यतेंद्र ने 18 जून को अपने जमीन की चार दिवारी कर रहे थे। इसी दौरान उनका छोटा भाई अपने साथियों के साथ पहुंचा और बन रही चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया और बड़े भाई यतेंद्र द्वारा विरोध करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर छोटे भाई ने मार पिटाई की और दोबारा चार दिवारी करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद 19 जून को आरोपित पक्षी की एक महिला व युवक यतेंद्र के घर घुस गए। यतेंद्र द्वारा विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ गाली-गलौच कर अभद्रता करते हुए मार पिटाई की। इसी दौरान बीच-बचाव में आरोपितों ने यतेंद्र की पत्नी के साथ भी मार पिटाई की और आरोपित ने पुलिस से शिकायत करने पर दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। जिससे आहत होकर पीड़ित यतेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद स्वजन पीड़ित को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहाँ पीड़ित यतेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना हाफिजपुर प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर दी गई है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























